August 4, 2026

‘पाकिस्तान हमारी मौसी है…’ बोलकर ट्रोल हो रहे सनी देओल

0
sunny-deol-3-2026-08-04-11-17-18
शेयर करें

सनी देओल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के प्रमोशन में बिजी हैं. लेकिन फिल्म की रिलीज से ठीक पहले एक्टर विवादों में घिर गए हैं. दरअसल उन्होंने अपने पिता और दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की उस बात को याद किया जिसमें उन्होंने पाकिस्तान को भारत की “मौसी” बताया था, जिससे सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का दौर शुरू हो गया. अभिनेता ने पटना में फ़िल्म के प्रमोशन के दौरान यह टिप्पणी की, जिस पर ऑनलाइन लोगों ने तीखा रिएक्शन दिया है.

‘बंटवारा 1947’ के प्रमोशन के दौरान सनी देओल ने क्या कहा?
बता दें कि ‘बंटवारा 1947’  का बैकग्राउंड पाकिस्तान से जुड़ा है, इसलिए जब एक रिपोर्टर ने सनी देओल से पूछा कि वह पड़ोसी देश को किस नज़रिए से देखते हैं, तो अभिनेता ने जवाब दिया, “पहले दोनों देश एक ही थे. जैसा कि मेरे पिता कहा करते थे, भारत मां है और पाकिस्तान भारत से ही निकला है, इसलिए वह मौसी बन गया. हम सब एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं.”

 

सनी देओल हुए ट्रोल
सनी देओल के पाकिस्तान को मौसी बताया जाना कई लोगों को रास नहीं आया है और सोशल मीडिया पर एक्टर को टोल किया जा रहा है. एक यूज़र ने लिखा, “अगर मौके का फ़ायदा उठाना एक कला है, तो सनी देओल इसके कलाकार हैं.” एक और यूज़र ने पोस्ट किया, “गदर से गद्दा क्यों. तारा सिंह अब सकीना के साथ पाकिस्तान में रहेंगे?” एक अन्य ने लिखा, “कितनी शेमफुल स्टेटमेंट है.”

पाकिस्तान हमारी मौसी है...' बोलकर ट्रोल हो रहे सनी देओल, 'बंटवारा 1947' के प्रमोशन की वीडियो वायरल

 

 


शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *