August 4, 2026

हिप इंजरी के दर्द से जूझ रहीं रश्मिका मंदाना, मुश्किल हुआ चलना-फिरना

0
rshmika
शेयर करें

साउथ और बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना को लेकर हाल ही में खबरें सामने आई थीं कि फिल्म ‘मायसा’ की शूटिंग के दौरान उन्हें हिप में गंभीर चोट लग गई है. जैसे ही ये खबर सामने आई, फैंस उनकी सेहत को लेकर काफी परेशान हो गए थे. अब खुद रश्मिका ने इस बात को कंफर्म किया है और अपनी हेल्थ को लेकर अपडेट शेयर किया है.

रश्मिका मंदाना ने दिया हेल्थ अपडेट
रश्मिका ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने अपनी अपनी रिकवरी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. इसके साथ उन्होंने लंबा-चौड़ा नोट लिखा है. रश्मिका ने लिखा, ‘हाय दोस्तों! चोट लगना बिल्कुल भी अच्छा नहीं होता है. मैं उम्मीद कर रही थी कि किसी को इसके बारे में पता नहीं चलेगा, लेकिन अब सबको पता चल ही गया. सॉरी, मैं कुछ समय से गायब थी, लेकिन अब मैं वापस आ गई हूं.’

ये मेरी लगातार तीसरी चोट है…

रश्मिका ने आगे लिखा, ‘ये चोट कुछ समय पहले लगी थी और ये मेरी लगातार तीसरी चोट है. मुझे सच में अपने शरीर को मशीन की तरह नहीं, बल्कि इंसानी शरीर की तरह ट्रीट करना सीखना चाहिए. अगर आसान भाषा में समझाऊं तो मेरे हिप में चोट लगी है. हमारे हिप के दोनों तरफ चार टेंडन होते हैं, जो हिप को पैर से जोड़ते हैं. मेरे दाएं हिप का एक टेंडन अलग हो गया था, जिसे दोबारा जुड़ना जरूरी है, ताकि मैं अपना पैर ठीक से उठा सकूं और बाकी काम कर सकूं. ये चोट मेरी फिल्म ‘मायसा’ के डांस शूट के दौरान लगी थी.  सच कहूं तो ये अब तक की मेरी सबसे मुश्किल और दमदार फिल्मों में से एक है.’

 

मेरी चिंता मत करना दोस्तों…
रश्मिका लिखती हैं, ‘लेकिन चिंता मत करो, दर्द है, लेकिन ऐसा नहीं है कि सहन नहीं किया जा सके. मुझे लगता है भगवान कह रहे हैं कि अगर तुम खुद से ब्रेक नहीं लोगी तो मुझे तुम्हें ब्रेक देना पड़ेगा. मेरी सारी चोटें काफी अजीब और अचानक हुई हैं. पता नहीं ऐसा कैसे हो रहा है. अब ये जबरदस्ती मिली हुई छुट्टी है, लेकिन मैं इसकी शिकायत नहीं कर रही. मैं काफी सारे पजल्स कर रही हूं और मुझे नहीं पता था कि मैं इसमें इतनी अच्छी हूं. मैं कोशिश कर रही हूं कि मेरा वजन न बढ़े, क्योंकि मैं काफी वर्कआउट और रनिंग करती हूं, जिससे मैं फिट रहती हूं. लेकिन अब कुछ समय तक एक्सरसाइज नहीं कर पाऊंगी और अगर मैं वर्कआउट नहीं करूंगी तो फिर मैं सिर्फ खाऊंगी और डेजर्ट मॉन्स्टर बन जाऊंगी. फिलहाल इतना ही अपडेट है. अगर कुछ और होगा तो मैं जल्द बताऊंगी. प्यार और ढेर सारी झप्पियां. चिंता मत करना.’

टशरीर को मशीन की तरह..,' हिप इंजरी के दर्द से जूझ रहीं रश्मिका मंदाना, मुश्किल हुआ चलना-फिरना

डाक्टरों ने दी आराम करने की सलाह
न्यूज18 तेलुगु की रिपोर्ट के मुताबिक, डॉक्टरों ने रश्मिका को छह हफ्ते तक पूरी तरह आराम और रिहैबिलिटेशन की सलाह दी है. ऐसे में उन्हें कुछ समय के लिए शूटिंग से ब्रेक लेना पड़ सकता है. एक डांस सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान उनका टेंडन डिटैच हो गया है.

रश्मिका मंदाना की आने वाली फिल्में
वर्क फ्रंट की बात करें तो रश्मिका जल्द ही विजय देवरकोंडा के साथ पीरियड एक्शन फिल्म ‘रणबाली’ में दिखाई देंगी. ये फिल्म 1800 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें विजय एक योद्धा की भूमिका निभा रहे हैं. फिल्म में अर्नोल्ड वॉसलू भी अहम किरदार में हैं. ये 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. शादी के बाद रश्मिका और विजय पहली बार ‘रणबाली’ में साथ में स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे.


शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *