August 4, 2026

ऋतिक रोशन बने बॉलीवुड के दूसरे सबसे अमीर एक्टर

0
hrithik-roshan-2-1729257804
शेयर करें

‘ग्रीक गॉड’ के नाम से मशहूर सुपरस्टर ऋतिक रोशन ने फिल्म इंडस्ट्री में ढाई दशक से ज्यादा का शानदार वक्त तय किया है. उनके पास ऐसा टैलेंट है जो हिंदी सिनेमा में कम ही देखने को मिलता है. अपनी एक्टिंग के अलावा वो अपने लुक्स और डांस को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं. वहीं ऋतिक की चर्चा अक्सर ही उनकी रईसी को लेकर भी होती है. आइए आज जानते हैं कि आखिर वो कितने अमीर हैं? उनकी संपत्ति पिछले 20 सालो में कैसे और कितने गुना बढ़ी और उनकी कमाई फिल्मों के अलावा कहां-कहां से होती है?

पहली ही फिल्म से मचाई थी धूम, जीते थे 92 अवॉर्ड्स

ऋतिक का शुरू से ही फिल्मी दुनिया से ताल्लुक रहा है. उनके नाना जे. ओमप्रकाश मशहूर फिल्ममेकर थे. जबकि उनके पिता राकेश रोशन भी जाने-माने डायरेक्टर और गुजरे दौर के एक्टर हैं. ऋतिक ने पिता की फिल्मों के जरिए फिल्ममेकिंग और एक्टिंग की बारीकियां सीखी थीं.

20 साल में 30,900% बढ़ी संपत्ति, सलमान-अक्षय को पछाड़ ऋतिक रोशन बने बॉलीवुड के दूसरे सबसे अमीर एक्टर, कैसे?

बड़े पर्दे पर बाल कलाकार के रूप में नजर आ चुके ऋतिक ने पिता के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ से डेब्यू किया था. साल 2000 में आई इस फिल्म में उनके साथ अमीषा पटेल नजर आई थीं. ये उनकी भी पहली फिल्म थी. दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था और ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. अलग-अलग कैटिगरी में इसने 92 अवॉर्ड जीतकर इतिहास रच दिया था. इसका नाम ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में भी दर्ज है.

20 साल में 310 गुना बढ़ी ऋतिक की दौलत

ऋतिक रोशन ने खूब नाम कमाने के साथ ही खूब दौलत भी कमाई है. ‘कभी खुशी कभी गम’, ‘कोई मिल गया’, ‘कृष’, ‘धूम 2’, ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’, ‘अग्निपथ’, ‘कृष 3’, ‘बैंग बैंग’, ‘सुपर 30’ और ‘वॉर’ जैसी फिल्मों से भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में नाम कमा चुके ऋतिक रोशन के पास बेशुमार दौलत है.

20 साल में 30,900% बढ़ी संपत्ति, सलमान-अक्षय को पछाड़ ऋतिक रोशन बने बॉलीवुड के दूसरे सबसे अमीर एक्टर, कैसे?

कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक ऋतिक रोशन आज से 20 साल पहले यानी साल 2006 में करीब 10 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक थे.

2012 तक उनकी नेटवर्थ 300 करोड़ रुपये और साल 2015 तक 600 करोड़ रुपये हो चुकी थी.

वहीं, 2019 तक ये आंकड़ा 2100 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था, जबकि अब सुपरस्टार के पास 3100 करोड़ रुपये की दौलत है.

यानी 20 सालों में ऋतिक की नेटवर्थ में 310 गुना इजाफा हुआ है.

वहीं परसेंट के हिसाब से देखें तो अभिनेता की नेटवर्थ 30,900% बढ़ी है.

20 साल में 30,900% बढ़ी संपत्ति, सलमान-अक्षय को पछाड़ ऋतिक रोशन बने बॉलीवुड के दूसरे सबसे अमीर एक्टर, कैसे?

बॉलीवुड के दूसरे सबसे रईस एक्टर

रईसी के मामले में ऋतिक रोशन अपने से बड़े स्टार्स अक्षय कुमार, अजय देवगन और सलमान खान पर भी भारी पड़ते हैं. ऋतिक के बराबर दौलत इन स्टार्स के पास भी नहीं है.

ऋतिक हिंदी सिनेमा के दूसरे सबसे रईस अभिनेता हैं. शुरुआत में सक्सेस मिलने के बाद वो एक फिल्म के लिए ढाई करोड़ रुपये तक फीस लेते थे, जबकि अब एक मूवी के लिए उनकी फीस 85 करोड़ से 100 करोड़ रुपये के बीच है. अपनी पिछ्ली रिलीज फिल्म ‘वॉर 2’ के लिए एक्टर ने 100 करोड़ रुपये तक चार्ज किए थे.

ऋतिक रोशन के ब्रांड HRX की मार्केट वैल्यू 7,300 करोड़ रूपये

ऋतिक रोशन अपना खुद का ब्रांड HRX भी चलाते हैं. उन्होंने मिंत्रा (Myntra) के साथ पार्टनरशिप में इसकी शुरुआत साल 2013 में की थी. इसकी ब्रांड वैल्यू अब 13 सालों के बाद 7300 करोड़ रुपये तक है. जबकि हर साल इसका रेवेन्यू 1000 करोड़ रुपये तक होता है. इस ब्रांड के अलावा एक्टर ने Curefoods, Cult.Fit और रियल एस्टेट में भी इंवेस्ट कर रखा है.


शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *