August 4, 2026

एक्ट्रेस तृषा पर कमेंट पर बवाल, हिरासत में लिए गए उदयनिधि स्टालिन

0
stalin
शेयर करें

तमिलनाडु के सीएम विजय की करीबी मित्र एक्ट्रेस तृषा पर विवादित टिप्पणी को लेकर डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन विवादों में घिर गए हैं. पुलिस ने तमिलनाडु में नेता विपक्ष उदयनिधि स्टालिन को हिरासत में ले लिया है.

अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में FIR दर्ज होने के बाद उदयनिधि को पुलिस ने चेन्नई स्थित उनके घर से हिरासत में ले लिया.

कैसे शुरू हुआ विवाद?

दरअसल, कावेरी जल विवाद को लेकर तंजावुर में आयोजित एक विरोध सभा को संबोधित करते हुए उदयनिधि स्टालिन ने मुख्यमंत्री विजय पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि तमिलनाडु को कावेरी का एक बूंद पानी भी नहीं मिला, जबकि मुख्यमंत्री इस पूरे मुद्दे पर बेपरवाह बने रहे.

 

इसी दौरान सभा में मौजूद कुछ लोगों ने “तृषा… तृषा…” के नारे लगाने शुरू कर दिए. इस पर उदयनिधि ने मुस्कान के साथ अपना भाषण रोककर ऐसी टिप्पणी की, जिसे कई लोगों ने अभिनेत्री तृषा की ओर इशारा और दोहरे अर्थ वाली आपत्तिजनक टिप्पणी के रूप में देखा. इसके बाद यह मामला राजनीतिक विवाद में बदल गया.

उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ प्रदर्शन

बयान के विरोध में प्रदर्शन को देखते हुए उदयनिधि स्टालिन के घर के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. टीवीके कार्यकर्ताओं ने घर के बाद प्रदर्शन किया. विपक्ष अमर्यादित बयान के लिए उदयनिधि स्टालिन से सार्वजनिक माफी की मांग कर रहा है.

तमिलनाडु की सत्तारूढ़ तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) ने स्टालिन के खिलाफ स्थानीय पुलिस और राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) दोनों जगह शिकायतें दर्ज कराई हैं.

 

बीजेपी ने घेरा

बीजेपी ने उदयनिधि स्टालिन की गिरफ्तारी की मांग की है. तमिलनाडु बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता नारायणन तिरुपति ने ‘X’ पर कहा कि उदयनिधि की दोहरे अर्थ वाली टिप्पणी घिनौनी, अश्लील, भद्दी और शर्मनाक है. सच तो यह है कि कोई बदमाश या चोर भी, जिसकी मां, पत्नी या बेटी हो, इतनी भद्दी बात नहीं करेगा. ऐसी बातें करने वालों को कोई भी मां, पत्नी या बेटी माफ नहीं करेगी.


शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *